रायसेन - जिले में 01 जून 2022 से 21 अगस्त 2022 तक 1077.6 मिलीमीटर औसत वर्षा
दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 301.9
मिलीमीटर अधिक है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1197.1
मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून
2022 से 21 अगस्त 2022 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 1147.4
मिलीमीटर, गैरतगंज में 1061.8 बेगमगंज में 1102.3, सिलवानी में 1000.6,
गौहरगंज में 1046.6, बरेली में 1163.6, उदयपुरा में 1189.2, बाड़ी में
1202, सुल्तानपुर में 1113.6 तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 749
मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटे में 48 मिलीमीटर औसत वर्षा
जिले में बीते 24 घंटे में 21 अगस्त 2022 को प्रातः 08 बजे तक 48
मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र रायसेन में
25, गैरतगंज में 84.6, बेगमगंज में 78, सिलवानी में 63.2, गौहरगंज में
16.4, बरेली में 54, उदयपुरा में 75, बाड़ी में 22, सुल्तानपुर में 20.3
तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 41 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Please do not enter any spam link in the comment box.