ED ने ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी को किया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

ED ने ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी को किया गिरफ्तार



पश्चिम बंगाल के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को सरकारी स्कूलों में कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में करीब 26 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कल उनके करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से जांच एजेंसी को 20 करोड़ रुपए कैश मिले थे। शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दो मंत्रियों समेत करीब एक दर्जन लोगों के घरों पर शुक्रवार को एक साथ छापेमारी की थी। ईडी के अधिकारी शुक्रवार सुबह पार्थ चटर्जी के घर पहुंचे थे और उनसे एसएससी घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ की थी। कोलकाता उच्च न्यायालय की एक पीठ ने सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। ईडी सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही  है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------