![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/07/Sapnachoudhary.jpg)
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है। फैंस को उनके डांस वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच उनका एक वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपने फैंस संग साझा किया है। इस वीडियो में सपना पर बॉलीवुड का खुमार चढ़ता देखा जा सकता है। सपना इस वीडियो में रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ के गाने ‘फितूर’ पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। गाने से साथ सपना अपने ट्रेडिशनल लुक में कहर ढाती रही हैं। लोगों का उनका नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है।सपना के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर ने धमाल मचा दिया था। एक्शन-ड्रामा से भरपूर यह पीरियड फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Please do not enter any spam link in the comment box.