छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को प्रदेश में 479 नए मरीज मिले हैं। बड़ी सख्या में मरीजों के स्वस्थ होने से एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3276 हो गई है। सबसे ज्यादा 668 एक्टिव केस रायपुर जिले में हैं। कोरोना से बलौदाबाजार और बिलासपुर जिले में 1-1 संक्रमित की मौत भी हुई है। राज्य शासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य की सीमाओं और सभी एयरपोर्ट पर कोविड जांच अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने और वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को 10 हजार 435 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 479 नए संक्रमित मिले हैं। रायपुर में जिले में सबसे ज्यादा 77 मरीजों की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटे में 615 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। वहीं 13 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 5.96% से बढ़कर 4.59% हो गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना से अब तक 14 हजार 64 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अब तक 11 लाख 65 हजार 25 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पूरे प्रदेश में दुर्ग, रायपुर व राजनांदगांव जिले में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। 24 घंटे में प्रदेश के 27 जिलों में कोरोना के 479 नए मरीज मिले हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.