एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध मौत
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। पिता और दो बेटे रात में खाना खाकर सो गए थे। फिर सुबह उठे ही नहीं। फिलहाल तीनों के मौत का कारण अब तक पता नहीं चला है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह पूरा मामला जांगला से करीब 12 किमी दूर स्थित जैगुर गांव का है। इस गांव के रहने वाले बोमड़ा माड़वी (50) समेत उनके 2 बेटे मुगरु (18) और रामू (9) की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि, गुरुवार की रात सभी ने खाने में कोलियारी भाजी और चावल खाया था। सभी का स्वास्थ्य भी ठीक था, लेकिन, शुक्रवार सुबह जब समय से नहीं उठे तो उन्हें उठाने के लिए पहुंचे थे। तीनों ने कोई मूवमेंट नहीं किया। तब पता चला तीनों ने दम तोड़ दिया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही बीजापुर के CMHO सुनील भारती और भैरमगढ़ के BMO आदित्य साहू गांव पहुंचे थे। तीनों के मौत के संबंध में पूछताछ की। शुक्रवार की शाम तक शव को जिला अस्पताल लाया गया। अफसरों ने बताया कि, शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------