10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से शुरू होंगी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से शुरू होंगी


नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इसकी जानकारी दी। पिछले साल के विपरीत, 2023 में शैक्षणिक सत्र के अंत में केवल एक परीक्षा होगी। दुनियाभर में कोविड का प्रभाव कम होने के मद्देनजर, बोर्ड ने 2023 की परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से आयोजित करने का निर्णय लिया है।’’
उन्होंने इससे पूर्व कहा था, सीबीएसई ने साल में एक बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की पारंपरिक व्यवस्था को फिर से अपनाने का फैसला किया है। वर्ष 2022 में, कोरोना को देखकर इन परीक्षाओं को दो टर्म में आयोजित किया गया था। दसवीं और 12वीं कक्षा के लिए 2022 की परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। इन नतीजों में जहां 92.7 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की, तो वहीं 94.40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------