IMSEC कॉलेज की छात्रा को मिला 50 लाख का पैकेज
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

IMSEC कॉलेज की छात्रा को मिला 50 लाख का पैकेज


डासना स्थित आइएमएसईसी के छात्र साक्षी समेत अब तक तीन विद्यार्थियों का 50 लाख के पैकेज पर चयन हुआ है। आइएमएसईसी की बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की छात्र साक्षी वाष्ण्रेय का चयन माइक्रोसाफ्ट में 50 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज पर हुआ है।साक्षी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की रहने वाली है। उसके पिता प्रदीप कुमार वाष्ण्रेय एक किसान और माताजी रेणु वाष्ण्रेय ग्रहणी हैं। साक्षी ने दसवीं में 95 प्रतिशत एवं 12वीं में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। साक्षी बीटेक के बाद अगस्त माह से कार्यभार संभालेगी।इससे पहले संस्थान के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के दो अन्य छात्र शुभम मिश्र और प्रशांत चंद का चयन भी माइक्रोसाफ्ट में 50 लाख रुपये प्रति वर्ष में हो चुका है। प्लेसमेंट हैड नितिन जैन ने बताया कि अभी तक 850 से अधिक विद्यार्थियों को देश-विदेश में जानी मानी कंपनियों में जाब आफर मिल चुके हैं। संस्थान के निदेशक डा. विक्रम बाली ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------