दिल्ली HC से इजाजत मिलने पर जैकलिन फर्नांडिस IIFA के लिए रवाना
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

दिल्ली HC से इजाजत मिलने पर जैकलिन फर्नांडिस IIFA के लिए रवाना


जैकलिन फर्नांडिस IIFA के लिए अबू धाबी रवाना हो चुकी हैं। अपनी विदेश यात्रा के लिए उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट से स्पेशल परमिशन लेनी पड़ी। ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने के बाद जैकलिन को देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने 11 मई को दिल्ली कोर्ट से 15 दिन विदेश यात्रा की इजाजत मांगी थी। जस्टिस सुधीर कुमार जैन ने जैकलिन को 31 से 6 जून के बीच अबु धाबी जाने की इजाजत दी थी। साथ ही आदेश दिया था कि उन्हें 1 करोड़ के फिक्स डिपॉजिट की रसीद (FDR) जमा करनी होगी। इसके अलावा यह शपथ देनी होगी कि अगर वह नहीं लौटीं तो यह FDR और जमानत राशि के 1 करोड़ रुपये जब्त कर लिए जाएंगे। जैकलिन ने कोर्ट से इजाजत मांगी थी कि वह अबु धाबी, फ्रांस और नेपाल जाना चाहती हैं। इसके लिए 15 दिन की विदेश यात्रा की परमिशन मांगी थी। कोर्ट की परमिशन के बाद जैकलिन आईफा के लिए रवाना हो चुकी हैं। 

जैकलिन के अलावा एयरपोर्ट पर कई और सितारों को भी देखा गया। IIFA अवॉर्ड पहले 19 से 21 मई के बीच होना था। यूएई के प्रेसीडेंट शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के इंतकाल के बाद इवेंट को पोस्टपोन कर दिया गया था। 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------