
बिलासपुर। गुरुवार को नौतपा की विदाई हो चुकी है। फिर भी सूर्य का ताप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रात में उमस के साथ गर्मी ने लोगों को हलकान किया। शुक्रवार सुबह से गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी भीषण गर्मी पड़ेगी। उसके प्रकोप से लोग परेशान होंगे। धरती गर्म होने के साथ स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ेगा। मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से नागालैंड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में तीन जून को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। किंतु अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बना रहेगा।
Please do not enter any spam link in the comment box.