![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/06/mobile.jpg)
रायपुर | आरोपी संतूराम मजदूरी करता है। करीब साल भर पहले उसने अपने मोबाइल से नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। लेकिन उसे यह भी नहीं पता था कि यह वीडियो किसका है।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक युवक को नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना भारी गया। पुलिस ने युवक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का केस ठोका है। हालांकि उसने 14 साल की नाबालिग लड़की के वीडियो को एक साल पहले अपने मोबाइल से अपलोड किया था लेकिन अब वीडियो नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के पास जाने पर उसको दबोचा है।पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी निवासी संतूराम पटेल इसकी उम्र 26 साल है। संतूराम खेती-किसानी के साथ रोजी-मजदूरी करता है। करीब साल भर पहले उसने अपने मोबाइल से नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। लेकिन उसे यह भी नहीं पता था कि यह वीडियो किसका है।
Please do not enter any spam link in the comment box.