कश्मीर में बैंक मैनेजर की गोली मारकर की हत्या
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

कश्मीर में बैंक मैनेजर की गोली मारकर की हत्या


जम्मू-कश्मीर प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा को यकीनी बनाने के दिए जा रहे दावों के बीच आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के आरेह इलाके में अब एक बैंक मैनेजर की हत्या कर दी। कुलगाम में इलाका-ए-देहाती बैंक शाखा के बैंक मैनेजर को आज सुबह आरेह इलाके में आतंकवादियों ने बैंक में घुसकर गोली मार दी। आतंकियों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए बैंक मैनेजर को उसे नजदीकी जिला अस्पताल कुलगाम में भर्ती कराया गया परंतु इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार के तौर पर हुई है। वह हनुमानगढ़ राजस्थान का रहने वाला था।पुलिस का कहना है कि कुलगाम में हनपोरा ब्रांच में मैनेजर के तौर पर नियुक्त विजय कुमार जब अपने बैंक में मौजूद था तो अचानक से एक संदिग्ध हमलावर ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। गोली मारने के बाद आतंकी भाग निकला जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आयाा है। वहीं हमले के तुरंत बाद ही घटनास्थल पर पहुंचे सेना व पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------