![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/05/fire-7-4.jpg)
नोएडा के सेक्टर 7 में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जब आज सुबह एक प्लास्टिक फैकटरी में आग लग गई। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्लास्टिक फैकटरी से निकलता धुंआ देख लोग इधर-उधर भागने लगे। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.