Kabhi Eid Kabhi Diwali के सेट से लीक हुआ शहनाज गिल का लुक
![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/05/kekd.jpg)
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' फेस शहनाज कौर गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 'बिग बॉस 13' में अपनी चुलबुले अंदाज से हर किसी का दिल जीतने वाली शहनाज जल्द ही बड़े पर्दे पर भी जलवा बिखेरने वाली हैं। शहनाज हिंदी सिनेमा में सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से डेब्यू करेंगी। इस खबर को लेकर शहनाज लगातार सुर्खियों में बनीं हुई हैं। वहीं 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग भी शहनाज ने शुरू कर दी है। फैंस भी शहनाज को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। इसी बीच अब शेहनाज की इस फिल्म के सेट से उनका लुक लीक हो गया है।
एक्टर सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में शहनाज का लुक देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। हर कोई जानना चाहते हैं कि अखिर शहनाज का लुक कैसा होगा। वहीं अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ चुका है। जी हां, फिल्म के सेट से शहनाज का एक वीडियो लीक हो गया है। शहनाज का ये वीडियो उनके फैन क्लब पर शेयर किया गया है। इस वीडियो के जरिए ही उनका लुक रिवील हो गया है। फिल्म से शहनाज का फर्स्ट लुक अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।
Please do not enter any spam link in the comment box.