![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/05/rana.jpg)
मुंबई । महाराष्ट्र में अमरावती के सांसद नवनीत राणा को वीरवार को भायखला जेल से रिहा होने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा नेता किरीट सोमैया उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। इसके बाद हनुमान चालीसा विवाद में जमानत पर रिहा हुए विधायक रवि राणा मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी सांसद नवनीत राणा से मिलकर भावुक हो गए। रवि राणा ने आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों ने उनकी पत्नी और अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की तबीयत पर ध्यान नहीं दिया। पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती जिले के बडनेरा के विधायक रवि राणा को गुरुवार शाम करीब चार बजे नवी मुंबई की तलोजा जेल से रिहा कर दिया गया। दो घंटे पहले नवनीत को यहां भायखला महिला जेल से रिहा किया गया था।
Please do not enter any spam link in the comment box.