![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/05/rain-6-780x470.jpg)
लखनऊ। आज मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बादल छाएं हुए हैं। वहीं ठंडी-ठंडी हवाएं लोगों को राहत दे रही हैं। इतने दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोग बुधवार की सुबह रिवरफ्रंट पर मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। मौसम सुहाना होने से लोगों में खुशी की लहर है। बता दें कि बीते दिनों गर्मी ने लोगों को बीमार कर दिया था। अस्पताल में भी उल्टी दस्त के मरीजों की लाइन लग गई थी।मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि वाराणसी में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा प्रयागराज में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के बादल दिखेंगे।
Please do not enter any spam link in the comment box.