मामूली कहासुनी पर युवक की गोली मारकर की हत्या
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

मामूली कहासुनी पर युवक की गोली मारकर की हत्या


नई दिल्ली । अलीपुर थाना क्षेत्र के पल्ला गांव में रविवार रात शादी समारोह में हुए झगड़े में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पल्ला गांव के सुनील चौहान उर्फ सनी के रूप में हुई है। पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपित संजय तंवर उर्फ मिंटो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।अलीपुर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, रविवार रात को अलीपुर थाना पुलिस को पल्ला गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि संजय तंवर ने उनके बेटे सुनील चौहान को गोली मार दी है। सुनील के दोस्त उसे मैक्स अस्पताल लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच में पता लगा कि रविवार रात को सुनील चौहान दोस्तों के साथ गांव में ही आशाराम वाटिका में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------