कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने लगाया ग्लैमर का तड़का
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने लगाया ग्लैमर का तड़का


कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने लगाया ग्लैमर का तड़का 

फिल्मी इवेंट कान फिल्म फेस्टिवल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। फेस्टिवल के साथ ही इसकी रेड कार्पेट पर सेलेब्स से लुक्स देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। इस बार फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर का दर्जा मिला है, तो वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जूरी का हिस्सा हैं। दीपिका अपने रेड कार्पेट लुक्स से सबको दीवाना बना रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने तीन लुक फैंस के साथ साझा किए हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
 
पहले लुक में वह ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। ब्लैक प्लंजिंग नेकलाइन वाली इस ड्रेस को अभिनेत्री ने बहुत ही खूबसूरती से कैरी किया है। अपने इस लुक में दीपिका काफी गॉर्जियस लग रही हैं।दीपिका पादुकोण के दूसरे लुक की बात करें तो वह लूई वीटॉन की एक बेज कलर की जैकेट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने प्रिंटेड शर्ट पहनी के ऊपर जैकेट को पहना हुआ है, जो काफी कूल लग रहा है। वहीं, तीसरे लुक में वह लूई वीटॉन की पिंक बटन वाली स्कर्ट के साथ व्हाइट शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने नी-हाई बूट्स के साथ लुक को पूरा किया और एक छोटा ब्लैक बैग कैरी किया। दीपिका लुई वीटॉन की पहली भारतीय एम्बेस्डर बनी हैं





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------