![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/05/stadium-780x470.jpg)
दिल्ली में खिलाड़ी अब स्टेडियम में रात में भी प्रशिक्षण के साथ प्रेक्टिस करने के लिए जा पाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्टेडियम को देर रात खोलने का आदेश जारी किया है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए लिया यह फैसला लिया गया। गर्मी के चलते खिलाड़ी स्टेडियम खोलने का समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। दिल्ली में अलग-अलग खेलों के लिए छह से अधिक बड़े स्टेडियम हैं, जहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रशिक्षण व प्रेक्टिस के लिए जाते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गर्मी बहुत पड़ रही है। जो खिलाड़ी पहले शाम को 4 से 6 बजे के बीच आते थे, वह अब शाम को प्रेक्टिस के लिए आते हैं। स्टेडियम जल्दी बंद हो जाते हैं तो उन्हें समस्या होती है, इसलिए सरकार ने खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए रात 10 बजे तक स्टेडियम खोलने का आदेश जारी कर दिया है। दिल्ली में अभी स्टेडियम रात 8 से 8:30 बजे तक खुलते हैं। अब समय बढ़ने से खिलाड़ियों को सहूलियत होगी।
Please do not enter any spam link in the comment box.