कलेक्टर ने किया लांजी के तहसील एवं जनपद कार्यालय का निरीक्षण
वारी एवं अमेंडा-प में मनरेगा से बन रहे तालाब का किया निरीक्षण
कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने आज 22 अप्रैल को लांजी के तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और उनके अभिलेखों व रिकार्ड की जांच की। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। इसी प्रकार जनपद पंचायत लांजी के निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास योजनाओं के अभिलेखों की जांच की गई। लोक सेवा केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जाति प्रमाण पत्रों के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम श्रीमती ज्योति ठाकुर, तहसीलदार श्री सतीश चौधरी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रंजीत ताराम भी उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ मिश्रा ने जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत ग्राम वारी एवं अमेंडा-प में मनरेगा की राशि से बनाये जा रहे अमृत सरोवर तालाब कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में लगे मजदूरों एवं उनके आनलाईन जनरेट किया जा रहे मस्टररोल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि तालाब का कार्य गुणवत्ता के साथ वर्षा ऋतु के प्रारंभ होने से पहले पूर्ण कर लिया जाये।


Please do not enter any spam link in the comment box.