जिले में तम्बाकू नियंत्रण कानून को सम्मत बनाने की गई पहल के सामने आए सकारात्मक परिणाम
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

जिले में तम्बाकू नियंत्रण कानून को सम्मत बनाने की गई पहल के सामने आए सकारात्मक परिणाम



जिले में तम्बाकू नियंत्रण कानून को सम्मत बनाने की गई पहल के सामने आए सकारात्मक परिणाम

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कानून की जिला स्तरीय बैठक का किया गया आयोजन

कटनी  - जिले में तम्बाकू नियंत्रण कानून को सम्मत बनाने के लिए की गई पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कानून की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में तम्बाकू नियंत्रण कानून का पालन कराने का संकल्प भी दिलाया गया।

            बैठक में संभागीय समन्वयक  संजय शर्मा ने बताया की जिले में तम्बाकू नियंत्रण कानून की धारा 4, 5, 6 एवं 7 का पालन करवा कर जिले को तम्बाकू नियंत्रण कानून सम्मत बनाने की पहल जिला प्रशासनपुलिसपंचायतशिक्षानगर पालिकास्वास्थ्य विभागमध्य प्रदेश  वालेन्ट्री  हेल्थ एसोसिएशन एवं द यूनियन द्वारा की गई। जिला स्तरीय कार्यशालाविकास खण्ड स्तरीय कार्यशालाप्रशिक्षकों का प्रशिक्षणविभिन्न समुदाय आधारित गतिविधियांे के माध्यम से लोगांे को जागरुक किया गया। उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई के लिए दल भी बनाए गए और जिला तम्बाकू नियंत्रण समिति का गठन किया गया।


            
उन्होंने बताया कि जिले में तम्बाकू नियंत्रण कानून की धारा 4, 5, 6,इ एवं 7 का अनुपालन देखने के लिये एक अनुपालन सर्वेक्षण किया गया। जिसमें सर्वे दल ने धारा 4 एवं धारा 6बी का अनुपालन पाया। सर्वेक्षण में जिले के 583 सार्वजनिक संस्थान और 143 तम्बाकू उत्पाद की दुकानों पर अनुपालन सर्वेक्षण किया गया। धारा 7 के लिए तम्बाकू उत्पादों पर चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनी भी अंकित पाई गईं। सर्वेक्षण का मुख्य मकसद जिले में तम्बाकू नियत्रण कानून की धारा 4, 5, 6 एवं 7 के अनुपालन को देखना था जिसके आधार पर जिले को सम्मत घोषित किया जा सके। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमेसीएमएचओ डॉ.प्रदीप मुडि़यासिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मासंभागीय समन्वयक नेतराज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------