जनसुनवाई में 49 आवेदकों ने दिए आवेदन आवेदनों के निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

जनसुनवाई में 49 आवेदकों ने दिए आवेदन आवेदनों के निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश



जनसुनवाई में 49 आवेदकों ने दिए आवेदन

आवेदनों के निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश

कटनी- कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो ने आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की और अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण करने के निर्देश प्रदान किए।

            जनसुनवाई के दौरान 49 आवेदकों ने आवेदन दिए। जनसुनवाई में चाका गांव निवासी कमला चौधरी ने पति की मृत्यु पर संबल योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिए। वहीं रफी अहमद किदवई वार्ड निवासी गोविंद सेन ने पत्नी की मृत्यु पर योजना का लाभ दिलानेशास्त्री कॉलोनी निवासी लालजी कचेर ने पुत्री का संबल कार्ड बनवानेकटनी निवासी वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने गरीबी रेखा कार्ड बनवानेदेवरीटोला निवासी सुखदेव प्रसाद गौतम ने ग्राम पंचायत में कराए जा रहे कार्याें की जांच करानेविजयराघवगढ़ तहसील के दड़ौरी निवासी छकौड़ी कुर्मी ने भूमि के बंटवारे को लेकर आवेदन दिया। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित 49 आवेदन जनुसनवाई में आए। जिनपर संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------