सर्वे में पायल और ज्वेलरी को भी किया शामिल
Type Here to Get Search Results !

सर्वे में पायल और ज्वेलरी को भी किया शामिल





  •                  सर्वे में पायल और ज्वेलरी को भी किया शामिलशनिवार तक 122 दुकान मकान वाहन ठेला और घायलों का की बनी सूची
  • खरगोन  । रामनवमी के दौरान शहर में हुए घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन शांति व्यवस्था बनाने में कामयाब हो रहा है। इसी के साथ प्रशासन अब उन लोगोतक पहुँच गया है। जिन्हें उपद्रव में आर्थिक क्षति हुई है। 16 अप्रैल तक कुल 122 दुकानों 
  • मकानों, वाहनों और हाथ ठेला सहित घायलों का डेटा संग्रहित किया गया है। प्रशासन ने 
  • आर्थिक हुई क्षति के प्रकरण आंशिक, पूर्ण और सम्पूर्ण श्रेणी में किया है। साथ ही इसमे 
  • ही 50 घायलों को भी शामिल किया है। तहसीलदार श्री योगेंद्र मौर्य से प्राप्त जानकारी के 
  • अनुसार घायलों में 50 व्यक्ति है। हालाँकि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। आंशिक रूप 
  • से 4 दुकानें और 7 सम्पूर्ण, 70 आंशिक और 10 सम्पूर्ण मकान, 6 सम्पूर्ण चार पहिया 
  • और 1 तीन पहिया वाहन, 22 सम्पूर्ण दो पहिया वाहन और 2 हाथ ठेला पूरी तरह नष्ट हुए 
  • है। इस तरह 74 आंशिक और 48 सम्पूर्ण नुकसानी का अब तक का आंकलन किया गया 
  • है।


  • पिछले 3 दिनों शहर में हुए नुकसानी के लिए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, नपा और 
  • राजस्व विभाग के अमले को साथ लेकर सर्वे किया है। इससे पहले दोनों विभागों के अमले 
  • ने भी सर्वे किया था। तहसीलदार श्री मौर्य ने बताया कि नुकसानी की क्षति के लिए पूर्ण 
  • सर्वे के बाद शासन को प्रस्ताव भेजे जाएंगे। अब तक प्राप्त डेटा के आधार पर अनुमानित 
  • आंकलन किया है। आंकलन में घरेलू सामग्री के अलावा टीवी, दो पहिया वाहन, चार पहिया 
  • वाहन तथा तीन पहिया वाहन, ठेला, खिड़कियां दरवाजे और यहां तक कि पायल, सोने के 
  • आभूषण कूलर, पानी की मोटर आदि की अनुमानित राशि का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

  • कहॉ कितने जले मकान और दुकान

  • उपद्रव के दौरान अब तक हुए सर्वे में संजय नगर में 2 मकान पूर्ण, 01 मकान सम्पूर्ण
  • 01 दूकान पूर्ण और 01 दुकान संपूर्ण, काजीपुरा में 3 मकान पूर्ण, और आनंदनगर में 1 दो 
  • पहिया वाहन पूरी तरह नष्ट हुआ है। इसके अलावा 2 चार पहिया वाहन भावसार मोहल्ला 
  • में, भाटवाड़ी में 2 पूर्ण और 2 सम्पूर्ण मकान, 1 किराना दुकान पूर्ण और 3 दो पहिया वाहन 
  • पूर्ण में तथा तवड़ी चौक में 1 कच्चा मकान, 2 हाथ ठेला और 1 दो पहिया वाहन पूर्ण रूप 
  • से क्षतिग्रस्त हुआ है। विठ्ठल मंदिर क्षेत्र में 1 दो पहिया वाहन, पहाड़सिंह पूरा 
  • में 1 दुकान, रामेश्वर टॉकीज क्षेत्र में 1 दो पहिया वाहन और सराफा बाजार क्षेत्र 
  • में 1 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। एसडीएम श्री मिलिंद ढोके नंे बताया कि यह सर्वे 
  • अंतिम रूप से नहीं है। अमला कहीं नहीं पहुँच पाया है तो छुटे हुए प्रभावितों को भी 
  • शामिल किया जाएगा। सर्वे की कार्यवाही अभी भी प्रारम्भ है। पूरा आंकलन करने के बाद 
  • शासन को राशि प्रदान करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------