अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित आदिवासी महिला को मिलेगा पोषण आहार योजना में लाभ जनसुनवाई के दौरान 87 आवेदन प्राप्त
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित आदिवासी महिला को मिलेगा पोषण आहार योजना में लाभ जनसुनवाई के दौरान 87 आवेदन प्राप्त




अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित आदिवासी महिला को मिलेगा पोषण आहार योजना में लाभ
जनसुनवाई के दौरान 87 आवेदन प्राप्त
श्योपुर- अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों के अधिकारियों से कराया गया तथा समयावधि के आवेदनों में समय सीमा निश्चित कर निराकरण के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सेमल्दा निवासी आदिवासी महिला श्रीमती कमली बाई को पोषण आहार योजना में पोषण आहार भत्ता प्राप्त करने के लिए सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग के माध्यम से आवेदन को तत्काल ऑनलाइन फीड कराया गया। जिससे अगले महीने से हितग्राही महिला को एक हजार रूपयें की राशि प्रतिमाह प्राप्त होगी। जनसुनवाई के कुल 87 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान एसडीएम श्री लोकेन्द्र सरल, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज गढवाल, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय उपाध्याय, सीएमएचओ डॉ बीएल यादव, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री एमपी पिपरैया, उपसंचालक कृषि श्री पी गुजरे, पशु चिकित्सा डॉ सुभाष बाबू दौहरे, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री रिशु सुमन, उपमहाप्रबंधक बिजली विभाग श्री विवेक छावरे, डीआइओ श्री कपिल पाटीदार, सीएमओ नपा श्री बीडी कतरोलिया, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री एमएस तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राकेश शर्मा, जीएमडीआईसी श्री एसआर चौबे, बीआरसी श्योपुर श्री आनन्द दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह ने जनसुनवाई के दौरान श्रीमती मुमताज बानों वार्ड 11 श्योपुर, श्री कैलाश बाथम रेंगर मोहल्ला श्योपुर, श्री विजय सिंह माहौर केशव नगर श्योपुर, श्रीमती मांगी बाई अम्बेडकर नगर श्योपुर, श्रीमती रूपा बाई अम्बेडकर नगर श्योपुर, श्रीमती मुन्नी खान बर्धाबुर्जुग के पीएम आवास अंतर्गत लाभ प्रदान करने हेतु प्रस्तुत आवेदन पर नगरपालिका सीएमओं एवं जनपद सीईओ श्री सुधीर खाडेकर को निर्देश दिये गये। इसी प्रकार श्रीमती मांगीबाई बमूलिया, श्रीमती सरूपी बाई नयागांव एवं श्री रामस्वरूप बैरवा वार्ड 11 श्योपुर के संबल योजना अंतर्गत सहायता राशि के आवेदन पर नगरपालिका एवं जनपद के अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इसी प्रकार पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित श्री सुरेश लोधा के आवेदन का निराकरण करने के निर्देश भी दिये गये।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------