अब तक हुए कर्फ्यू छूट में रही पूरी शांति चौथे दिन प्रशासन ने दी सुबह के समय 4 और शाम को 2 घंटे की छूट
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

अब तक हुए कर्फ्यू छूट में रही पूरी शांति चौथे दिन प्रशासन ने दी सुबह के समय 4 और शाम को 2 घंटे की छूट




            अब तक हुए कर्फ्यू छूट में रही पूरी शांति

 चौथे दिन प्रशासन ने दी सुबह के समय 4 और शाम को 2 घंटे की छूट


खरगोन 17 अप्रैल 2022। खरगोन शहर में उपद्रव के बाद 14 अप्रैल से लगातार 

अत्यावश्यक सामग्री की उपलब्धता के लिए हर दिन छूट दी जा रही है। 14 अप्रैल को 

पहली बार सुबह 10 से 12 और शाम को 3 से 5 बजे तक सिर्फ महिलाओं और 

फिर 15 अप्रैल को महिला-पुरुष दोनों को सुबह-शाम 2-2 घंटे की छूट दी गई जो 16 अप्रैल 


को भी उसी तरह रही। जबकि रविवार को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और 3 बजे 

से 5 बजे तक छूट दी गई। हालांकि पहले दो दिन सिर्फ किराना दुकानेंफल 

सब्जीमेडिकलदूध डेयरी को अनुमति दी गई थी। इसके बाद 16 व 17 को इन सामग्रियों 

के साथ सैलूनखाद बीजइलेक्ट्रॉनिक व मिस्ठान व नमकीन की दुकानें खुली रही। छूट के 

दौरान इंदौर संभागायुक्त डॉ. पवन शर्माआईजी श्री राकेश गुप्ताडीआईजी श्री तिलक 

सिंहकलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी. एसपी श्री रोहित काशवानी लगातार भ्रमण कर नजर 

बनाए रखे।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------