भगवान महावीर जन्म कल्न्याणक पर विशेष 14 वर्षो की मेहनत के बाद बन पाई
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

भगवान महावीर जन्म कल्न्याणक पर विशेष 14 वर्षो की मेहनत के बाद बन पाई






भगवान महावीर जन्म कल्न्याणक पर विशेष
14 वर्षो की मेहनत के बाद बन पाई जैन चिन्ह बने पांच रूपये के सिक्कों से भगवान महावीर स्वामी की फोटो प्रतिकृति
मदंसौर के चौरडिया परिवार ने किया अनूठा कार्य

मंदसौर। मंदसौर नगर के चौरडिया परिवार ने जैन चिन्ह बनें पांच रूपये के सिक्कों का अनूठा संग्रह कर 35 किलो वजनी भगवान महावीर स्वामी की फोटो प्रतिकृति बनवाई है इस फोटो प्रतिकृति प्रदेश के साथ  - साथ संभवतः पूरे देश में एक ही है। जैन चिन्ह बनें पांच रूपये के 1008 सिक्कों का संग्रह 14  वर्षो में पूर्ण कर चौरडिया परिवार ने यह आश्चर्य कर देने वाला कार्य किया है।
मंदसौर के जनकुपूरा निवासी संजय चौरडिया ने बताया कि वर्ष 2008 में उनके पास कुछ जैन चिन्ह बनें पांच रूपये के सिक्कें आये थे जब उन्होने इन्हें देखा तो कुछ अलग सा करने की ठानी। कुछ दिनों के विचार करने के बाद श्री चौरडिया ने इन सिक्कों का अधिक संग्रह करने का मन बनाया और भगवान महावीर स्वामी की फोटो प्रतिकृति बनाने की ठानी। श्री चोरडिया ने बताया कि यह सफर आसाना नहीं था 14 वर्षो के लम्बे इंतजार और मेहनत के बाद जैन चिन्ह बनें पांच रूपये के 1008 सिक्कों का संग्रह हो पाया।

हजारों लोगों ने दिया सहयोग
श्री चौरडिया ने बताया कि जैन चिन्ह बनें पांच रूपये के सिक्कों का संग्रह करना आसान नहीं था मेरे पास तो पहले 20 से 30 सिक्के की एकत्रित हो पाये थे। लेकिन ठान लिया था इन सिक्कों का संग्रह करना है लेकिन कार्य इसलिए चुनौति पूर्ण था क्योंकि इस प्रकार जैन चिन्ह वाले 5 रूपये के सिक्के हजारों में एक या दो मिलते थे। इस प्रकार के चिन्ह वाले सिक्के जैन समाज के लोगों तक ने भी नहीं देखे थे इसलिए इन सिक्कों का संग्रह करना कठिन हो गया । लेकिन भगवान ने हमारी मंशा समझी और धीरे - धीरे यह कार्य आसान होता गया हजारों लोगो, दुकानदारों, व्यापारियों ने हमंे सहयोग किया और एक - एक दो - दो करके वर्ष 2021 में हमारा लक्ष्य पूरा हुआ।

35 किलो वजनी ने फोटो प्रतिकृति
जैन चिन्ह बनें पांच रूपये के सिक्कों से बनाई भगवान महावीर स्वामी की फोटो प्रतिकृति 35 किलो वजनी है। इसमें 1008 सिक्कों के साथ लकडी की मोटी प्लाई और ग्लास का इस्तेमाल किया है। इस प्रकार के जैन चिन्ह बनें पांच रूपये के सिक्कों की फोटो प्रतिकृति संभवतः पूरे भारतवर्ष मे एक ही है।

पूरा परिवार लगा रहा
वर्ष 2008 में जब जैन चिन्ह बनें पांच रूपये के सिक्कों से भगवान महावीर स्वामी की फोटो बनाने की चौरडिया परिवार ने ठानी तो उस समय वे अकेले थे लेकिन बाद में उनके इस पुनित कार्य में उनकी धर्मपत्नी सीमा चौरडिया, दो पुत्रियां ट्विंकल, रानी और एक पुत्र रिषभ चौरडिया भी शामिल हो गये और 14 वर्षो की मेहनत और लगन के बाद जैन चिन्ह बनें पांच रूपये के सिक्कों का अनूठा संग्रह हो पाया।


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------