भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कदम संस्था के पदाधिकारियों, वृक्ष मित्र श्री सुनील दुबे और अन्य सदस्यों ने पौधे लगाए। आज करंज और केशिया के पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 4 पर्यावरण प्रेमी बच्चों को साइकिल और प्रशंसा पत्र प्रदान किए। कदम संस्था के साथ जुड़े ये बच्चे भोपाल की भीम नगर बस्ती के निवासी हैं। इन बच्चों ने समय-समय पर पौधे लगाने के साथ ही रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सेदारी की है। पौधा-रोपण के अवसर पर वृक्ष मित्र श्री दुबे के अलावा डॉ. रचना डेविड, श्री योगेश गोरे और श्री राजीव चतुर्वेदी उपस्थित थे।
पौधों का महत्व
करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। केसिया जावानिका की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।
Please do not enter any spam link in the comment box.