राजधानी दिल्ली में जनवरी के बाद अब फरवरी में भी बारिश का रिकॉर्ड टूट रहा है। शुक्रवार की रात दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अब तक फरवरी महीने में 28.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। यह वर्ष 2014 के फरवरी महीने के बाद सबसे ज्यादा है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार के दिन खासी गर्मी रही थी, लेकिन शाम तक मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा। शाम सात बजे के बाद दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश की शुरुआत हुई, जबकि रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की ओलावृष्टि भी रिकॉर्ड की गई। तेज हवा के साथ हुई इस बारिश के चलते तापमान में तो गिरावट आई है, फरवरी में होने वाली बारिश ने भी अलग रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली में फरवरी के महीने में आमतौर पर 18 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार फरवरी महीने में 28.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 85 फीसदी ज्यादा है।
Please do not enter any spam link in the comment box.