कलेक्टर श्री गौतम सिंह ने जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को सख्त निर्देश प्रदान किए
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

कलेक्टर श्री गौतम सिंह ने जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को सख्त निर्देश प्रदान किए

मंदसौर 9 मार्च 22/ जिले में हुई बिन मौसम बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। उसके सर्वे के लिए कलेक्टर श्री गौतम सिंह ने जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को सख्त निर्देश प्रदान किए हैं कि वे सर्वे दल बनाकर फसल नुकसानी सर्वे का कार्य पूर्ण कराएं। सभी एसडीएम तहसीलदारों के द्वारा सर्वे दल बना दिए गए हैं। सभी सर्वे दल 10 मार्च को प्रातः से ही खेतों में जाकर फसल नुकसानी सर्वे का कार्य प्रारंभ करेंगे। इसके साथ ही जिन गांव में बरसात एवं ओलावृष्टि से फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है। वहां पर खुद एसडीएम, तहसीलदार जाएंगे तथा सर्वे का कार्य करेंगे। सर्वे करने के पश्चात रिपोर्ट तुरंत कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उसका प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित किया जाएगा। जिससे किसानों को तुरंत राहत राशि प्राप्त हो सके।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------