बुरहानपुर/1 मार्च 2022/- शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाना है। इसी उद्देश्य से जिले में आयुष्मान सप्ताह अवधि में वृद्धि की गई हैं। अब 15 मार्च, 2022 तक आयुष्मान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने आयुष्मान सप्ताह के सफल क्रियान्वयन हेतु हेतु अधिकारियों का कार्य दायित्व सौंपे है। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर/नेपानगर को नोडल अधिकारी बनाया है। वहीं उन्होंने आयुक्त नगर पालिका निगम, जनपद पंचायत बुरहानपुर/खकनार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद नेपानगर तथा शाहपुर को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनवाने से शेष पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि आयुष्मान सप्ताह के दौरान बनाये गये आयुष्मान कार्डो की प्रगति की समीक्षा समय सीमा की बैठक में की जायेगी।
Please do not enter any spam link in the comment box.