नेहरू युवा केंद्र कटनी द्वारा किया गया जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

नेहरू युवा केंद्र कटनी द्वारा किया गया जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कटनी (5 फरवरी)- नेहरू युवा केंद्र कटनी के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद सभागार (बस स्टेंड) कटनी में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गतदिनों 3 फरवरी को किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अजय श्रीवास्तव, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास वंश्री कुर्वेती द्वारा स्वामी 
विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप 
प्रज्वलन कर किया गया।

            

अतिथियों एवं निर्णायक मंडल के सदस्य के स्वागत उपरांत नेहरु युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी कु. कीर्तिका कुहर ने कार्यक्रम में आयोजित हो रही एकल गायन, नृत्य, सामूहिक गायन, नृत्य, एवं माईम के दिशा-निर्देशों का उल्लेख किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री श्रीवास्तव ने सफल आयोजन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नेहरु युवा केंद्र कटनी युवाओ के व्यक्तित्व विकास व उनमे छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर मंच प्रदान करता है। विकासखंड 

रीठी, बडवारा, बहोरीबंद, ढीमदखेड़ा, कटनी, एवं 

विजयराघवगढ़ से आये 100 युवा कलाकारों ने 

अपनी प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभागिता दी। 

जिसके बाद कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां 

मंच के माध्यम से प्रस्तुत की गईं। जिसके बाद 

कार्यक्रम में पुरुस्कार वितरण निर्णायक मंडल 

द्वारा किया गया।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------