मंदसौर। स्वर कोकिला भारत की प्रसिद्ध गायिका स्व. लता मंगेशकर जी को मंगलवार को नगर के रामटेकरी काॅर्नर स्थित संगीत महाविद्यालय में भाजपा उत्तर मंडल द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विशेष रूप से विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटौलिया, उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविन्द सारस्वत, विजय अठवाल, मुकेश काला, राजू चावला, राजेन्द्र अग्रवाल उपस्थित थे। जिन्होने लता मंगेशकर जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
स्व. लता जी को श्रद्धांजलि देते हुए मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि स्व. लता मंगेशकर जी एक महान विभूति थी, जिन्होने गायन के क्षेत्र में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके गाये हुए देशभक्ति गीत आज भी हमारी जुंबा स्वतः ही आ जाते है। ऐसी विभूति का चला जाना सम्पूर्ण भारत के लिए बहुत बडी क्षति है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटौलिया ने कहा कि स्व. लता मंगेशकर जी ने हिन्दुस्तान में गायिका का नया आयाम लिखा। आज उनके चले जाने से जो क्षति हुई वो शायद ही पूरी हो पाये। हम आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
इस अवसर पर पुलकित पटवा, दिनेश नागर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, भावना जापानी, गरीमा भाटी, अर्चना गुप्ता, गौरव अग्रवाल, राॅकी यादव, मयंक मावर, सुभाष गुप्ता, सोनू सांखला, शीतल कोतक, हर्षवर्द्धन पाटिल, मुकेश खमेसरा, अरूण शर्मा, बंशी राठौर, कपिल मावर, बाबा पंचोली, हर्ष तोषनीवाल, पियूष जैन, राजाराम तंवर, बंटी चैहान, विजय गुर्जर, महेन्द्र परिहार, आदि उपस्थित थे।
अरविन्द सारस्वत
9827227627
Please do not enter any spam link in the comment box.