गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण




विदिशादिनांक आठ फरवरी 2022

राज्य स्तर से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार मेडिकल कॉलेजों में भी 


गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का नियमित टीकाकरण प्रारंभ किया 


जाना है। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ 

एपी सिंह के निर्देशानुसार जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ डीके 

शर्माडी वीएस के श्री राजेश अहिरवार एवं उनकी टीम द्वारा 

मेडिकल कॉलेज का भ्रमण किया गया एवं शिशु रोग 

विभाग अध्यक्ष डॉ नीति अग्रवाल एवं डीन डॉ सुनील नंदेश्वर से

इस 

विषय में चर्चा 

की गई। मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 188 को 

टीकाकरण हेतु चिन्हित किया गया है।

टीकाकरण कार्य हेतु मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स प्रतिभा को 

निर्देश दिए गए हैं कि प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 9 बजे 

से दोपहर 2 बजे तक गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का नियमित 

टीकाकरण कार्य किया जाएगा। जिसके सफल संचालन हेतु स्टाफ 

नर्स प्रतिभा को जिला चिकित्सालय के टीकाकरण कक्ष प्रशिक्षण 

हेतु 

भेजा जा रहा है। वैक्सीन एवं अन्य सामग्री एवीडी के माध्यम से 

भेजी जाएगी।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------