मैनपुरी करहल। जिले के कस्बा करहल निवासी कोयना यादव यूक्रेन में फंसी हुई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद परिजन छात्रा को लेकर परेशान हैं। उन्होंने सरकार से छात्रा को सकुशल भारत वापस लाने की मांग की है।
करहल कस्बे के सदर निवासी पूर्व सभासद सतीश यादव की पौत्री और दवा व्यवसायी विवेक यादव की पुत्री कोयना यादव यूक्रेन से एमबीबीएस कर रही हैं। वह दो माह पहले ही 28 दिसंबर 2021 को यूक्रेन गई थीं। कोयना यूक्रेन के लविव यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है। यूक्रेन में रूस के हमले के बाद बेटी की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित हैं। वे लगातार कोयना से फोन पर संपर्क में बने हुए हैं। मां सुनीता देवी भी अपने बेटी की सकुशल घर वापसी के लिए प्रार्थना कर रही हैं। पिता विवेक यादव ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार शाम सात बजे के करीब उनकी फोन पर कोयना से बात हुई थी। उसने बताया कि यूक्रेन में हालात ठीक नहीं हैं, लेकिन फिलहाल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में वे सभी सुरक्षित हैं
यूक्रेन में फंसी करहल की छात्रा कोयना यादव
रविवार, फ़रवरी 27, 2022
0
Tags

Please do not enter any spam link in the comment box.