अजेश जाटव बने भाजपा अनु.जाति मोर्चा के रायसेन मंडल अध्यक्ष,ईष्ट मित्रों ने दी बधाई
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

अजेश जाटव बने भाजपा अनु.जाति मोर्चा के रायसेन मंडल अध्यक्ष,ईष्ट मित्रों ने दी बधाई

अजेश जाटव बने भाजपा अनु.जाति मोर्चा के रायसेन मंडल अध्यक्ष,ईष्ट मित्रों ने दी बधाई
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.श्री चौधरी एवं वरिष्ठ नेतृत्व का माना आभार।
एडिटर अभिषेक मालवीय 
आगामी विधानसभा चुनावों से पूर्व भाजपा सरकार ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वर्ग के अध्यक्षों द्वारा जिले की कार्यकारिणीयां घोषित कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां देना शुरू कर दिया है। जिससे आने वाले 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को अधिक से अधिक बहुमत प्राप्त हो सके और समाजों को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक संगठन व समाज के युवा एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पहुंचाया जा सके। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.कैलाश जाटव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे द्वारा रायसेन मंडल सहित जिले में स्थित अनेक नगर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर जिम्मेदारी सौंपी है। वही रायसेन निवासी एवं युवा भाजपा नेता अजेश जाटव को रायसेन नगर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। श्री जाटव को अध्यक्ष बनने पर जगदीश अहिरवार जिला मीडिया प्रभारी, बबलू चौधरी, विकास लोहट,भगवानदास लोहट,आदित्य चावला, सुनील मालवीय,विकास पंथी, देवेंद्र चौधरी ,अजय अहिरवार, संदीप आर्य, मुकेश महोबिया, राहुल चौधरी, प्रकाश जाटव, हरीश मालवीय, जितेंद्र जैन, श्रीमती सपना अहिरवार (जिला अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ), विमलेश कुमार जाटव आदि शुभचिंतकों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं है। इसीबीच नवनियुक्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा के अजेेश जाटव ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव और जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------