बस्ती । रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके 74 वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। इसी कड़ी में बस्ती सदर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र श्रीवास्तव ने बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। कहा कि पार्टी के नीति, कार्यक्रम और कार्यकर्ताओं की ताकत से कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।
कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बदहाल कर दिया। मंहगाई, बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं और बदलाव का मन बना चुके हैं। उन्होने बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पूरी ताकत से जुट जाय और साम्प्रदायिक नफरत, घृणा पैदा कर लोगों को विभाजित करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जबाब दें।
कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, अनिरूद्ध त्रिपाठी, मानिकराम मिश्र, सुरेन्द्र मिश्र, मो. रफीक खां, वाहिद सिद्दीकी, अनिल भारती, कमरूल हुदा कम्मो, सिद्दीक, आदित्य त्रिपाठी, सचिन शुक्ल, प्रवीन त्रिपाठी, कुंवर जितेन्द्र सिंह, अमित सिंह, शर्मीला, अंजू चौहान आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है। देवेन्द्र श्रीवास्तव लम्बे समय से जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। यही समय है कि लोग देवेन्द्र श्रीवास्तव की जीत के लिये ताकत झोंक दें।
कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से डा. हारून, सूर्यमणि पाण्डेय, गंगा मिश्रा, गिरजेश पाल, विकास वर्मा, सोमनाथ पाण्डेय, अलीम अख्तर, सत्येन्द्र मिश्र, ऊषा, रीता सिंह, सायरा खातून, विमला, आरती, विनोद रानी आहूजा, नीलम विश्वकर्मा, विवेकानन्द मिश्र, शकुन्तला, लालजीत पहलवान, नितराम चौधरी, विक्रम सिंह, गीता यादव, पृथ्वीपाल चौधरी, महेन्द्र श्रीवास्तव, अनुराग पाण्डेय, रामप्रीत, फिरोज खान, रोहन श्रीवास्तव, आदर्श पाठक, पवन अग्रहरि के साथ ही हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र श्रीवास्तव ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से बनाया संवाद
मंगलवार, फ़रवरी 01, 2022
0
Tags

Please do not enter any spam link in the comment box.