नरसिंहपुर राजकुमार दुबे
मो.9340957977
गाडरवारा- छत्रपति शिवाजी महाराज देश के वीर सपूतों में से एक थे, जिन्हें 'मराठा गौरव' भी कहते हैं और भारतीय गणराज्य के महानायक भी। वर्ष 1674 में उन्होंने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। उन्होंने कई सालों तक मुगलों से संघर्ष किया था और उन्हें धूल चटाई थी। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को मराठा परिवार में हुआ था। उनके जन्मदिवस के अवसर पर ही हर साल 19 फरवरी को भारत में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई जाती है। यह साल इस महान मराठा की 391वीं जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमे मुख्य रूप से विश्व हिन्दु परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे
Please do not enter any spam link in the comment box.