पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर संपन्न
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर संपन्न





श्योपुर, 10 फरवरी 2022
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु पेंशन कार्यालय श्योपुर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान आहरण संवितरण अधिकारियों के कार्यालयों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के प्रकरण भी प्रोफाईल अपडेशन किये जाने के संबंध में अवगत कराया गया। ,
इस अवसर पर जिला पेशन अधिकारी श्री मुन्ना खान, सहायक पेंशन अधिकारी श्री गिर्राज कुमार शर्मा, पेंशनर्स एसोसिएशन के उप प्रान्ताध्याक्ष श्री डीएस तोमर, संभागीय अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र त्रिवेदी, महासचिव श्री रामप्रसाद शर्मा सहित कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, जिला आयुष अधिकारी, वन मंडलाधिकारी सामान्य एवं कूनो आदि विभागों के कर्मचारी उपस्थित हुए तथा मौके पर पेंशन प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की गई। 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------