बस्ती । कांग्रेस के बस्ती मण्डल प्रवक्ता मो. रफीक खां ने मण्डल के अनेक विधानसभा क्षेत्रों के भ्रमण के बाद दावा किया कि पार्टी के पक्ष में गांव से लेकर शहर तक मतदाताओं में अच्छा रूझान देखने को मिला है। भाजपा और क्षेत्रीय दलों से ऊबे लोग अब मुखर होकर कहने लगे है कि कांग्रेस से अच्छा कोई नहीं। कहा कि पार्टी के लिये यह बड़ा बदलाव है।
मो0 रफीक खां ने कहा कि केवल कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट से लेकर जन समस्याओं को लेकर मुखर संघर्ष किया। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के संघर्षो ने मतदाताओं को प्रभावित किया है। कहा कि भाजपा से ऊबे मतदाता कांग्रेस में बेहतर भविष्य देख रहे हैं। पार्टी ने निष्ठावान, समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैंदान में उतारा है। निश्चित रूप से इसका लाभ कांग्रेस को विधानसभा के चुनाव में मिलेगा। कहा कि अल्पसंख्यक वर्गो के जिम्मेदार कहने लगे है कि अन्य दलों ने उन्हें केवल वोट बैंक समझा, केवल कांग्रेस ही है जिसने उनके हक में सरकार रहने पर निर्णय लिये और उनकी राष्ट्र भक्ति को कभी संदेह से नहीं देखा गया है। कहा कि कांग्रेस का शोर भले न दिख रहा हो किन्तु उसकी नीतियां, कार्यक्रम लोगों के दिलों में हैं, प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम चौकाने वाले होंगे।
शोर नहीं लोगों के दिलों में है कांग्रेस- मो0 रफीक
सोमवार, फ़रवरी 07, 2022
0
Tags

Please do not enter any spam link in the comment box.