
भोपाल : उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) और नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को खंडवा में काली सिंध माइक्रो सिंचाई परियोजना के फेस-1 और फेस-2 की कार्य प्रगति का जायजा लिया।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने सिंचाई परियोजना के निरीक्षण के दौरान पम्प हाउस, केनाल निर्माण, पाइप लाइन के कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने और सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Please do not enter any spam link in the comment box.