![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202201/index-223.jpg)
लुधियाना। पतंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। शहर में लोहड़ी के दिन बारिश नहीं होगी। हालांकि तापमान काफी कम रहेगा। वीरवार सुबह धुंध के कारण तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिसकी वजह से सुबह काफी ठंड महसूस की गई। दिन तक तापमान 16 से 18 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं दूसरी तरफ वातावरण में प्रदूषण की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 186 तक पहुंच गया।
प्रदेश भर में दिन के तापमान में गिरावट आने से जहां ठंड में इजाफा हुआ, वहीं रात और सुबह में कोहरा पड़ने से एक्यूआई में इजाफा हुआ है। तीन दिन पहले हुई बारिश में लुधियाना का एक्यूआई 90 तक पहुंच गया था, जो बुधवार को कोहरे के कारण बढ़कर 174 तक पहुंच गया था। दिन के तापमान में गिरावट आने से अमृतसर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। अमृतसर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री लुढ़कर 12.5 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि रात का तापमान 4.0 डिग्री रहा। बठिंडा में भी दिन का तापमान छह डिग्री कम होकर 14.4 डिग्री और रात का 6.0 डिग्री सेल्सियर दर्ज किया गया। पटियाला में दिन का तापमान 3.0 कम होकर 16.0 डिग्री और रात का 10.4 डिग्री रहा था।
Please do not enter any spam link in the comment box.