![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202201/index-137.jpg)
लुधियाना। में दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं काे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने दो ससुराल वालो के 6 सदस्यों पर दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। पहले मामले में पुलिस ने हैबोवाल के जोशी नगर निवासी पूजा की शिकायत पर योरप स्थित पुर्तगाल निवासी चाहत ठाकुर, हैबोवाल की अजीत नगर निवासी उसकी मां नीना ठाकुर तथा उसके पिता अमित ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में उसने बताया कि जुलाई 2019 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपितों ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
दूसरे मामले में पुलिस ने दुगरी अर्बन इस्टेट फेस-2 निवासी जसप्रीत कौर की शिकायत पर भामियां रोड के न्यू सुखदेव नगर बी ब्लाक निवासी इशमिंदर सिंह, उसके पिता अमरजीत सिंह तथा मां कुलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि जनवरी 2020 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। मगर शादी के कुछ ही दिनों बाद दहेज की मांग को लेकर आरोपितों ने उसे तंग परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।
Please do not enter any spam link in the comment box.