![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202201/10-28.jpg)
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं।उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।इसके पहले पीएम मोदी ने बताया था कि इंडिया गेट पर नेताजी की ग्रेनाइट से निर्मित प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।हर साल 23 जनवरी को देश में नेताजी बोस की जयंती मनाई जाती है।पीएम मोदी ने लिखा, उस समय जब देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी हुई उनकी विशाल प्रतिमा को इंडिया गेट पर स्थापित किया जाएगा।यह उनके प्रति भारत के कर्जदार होने का प्रतीक होगा।एक अन्य ट्वीट में पीएम ने बताया,नेताजी की विशाल प्रतिमा पूरी होने तक उसी जगह पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा को लगाया जाएगा। मैं, 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।
केंद्र द्वारा दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पश्चिम बंगाल की झांकी को अस्वीकार करने पर उठे विवाद के बीच राज्य सरकार ने कोलकाता में गणतंत्र दिवस समारोह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित झांकी प्रदर्शित करने का फैसला किया है।वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह शुरू होने से पहले 26 जनवरी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रेड रोड पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। उन्होंने कहा, ‘रेड रोड पर गणतंत्र दिवस परेड के आयोजन के दौरान हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उन पर आधारित एक झांकी पेश होगी, हमने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है
Please do not enter any spam link in the comment box.