लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर अब जान भी लेने लगी है। शुक्रवार को एक दिन में 22 कोविड मरीजों की मौत हो गई। तीसरी लहर में अब तक इतने मरीजों की मौत एक दिन में नहीं हुई थी। वहीं प्रदेश में शुक्रवार को 16,142 नए केस मिले हैं। सबसे ज्यादा लखनऊ में 2290 केस सामने आए। वहीं, गौतम बुद्ध नगर में 1465, मेरठ में 1020, गजियाबाद में 778 और वाराणसी में 673 पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को लखनऊ, चंदौली, लखीमपुर खीरी, बलिया-मेरठ में 2-2, गाजियाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, रामपुर, हापुड़, अमरोहा, सुल्तानपुर, एटा, देवरिया, मैनपुरी, कनौज और महराजगंज में 1-1 ने जान गंवाई है। 20 दिन में 107 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। राज्य में 24 घंटे में 17 हजार 600 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या 95 हजार 866 हो गई है। पॉजीटिविटी रेट जहां 1.97 है, वहीं रिकवरी रेट 93.8 पहुंच गया है। इस दौरान दो लाख 41 हजार 457 सैंपल के टेस्ट हुए हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.