मुंगेर : मंगलवार की देर शाम सूचना मिली कि मुंगेर बस डिपो पर जोर शोर से दारू पार्टी की जा रही है। जाम पर जाम छलकाए जा रहे हैं। हू-हल्ला मचा हुआ है। 'कौन-कौन पी रहा है?' ये मत पूछिए साहब, बस मौके पर जाइए तो सही। फिर क्या था। कोतवाली थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। यहां की गई छापेमारी की कार्रवाई में मुंगेर बस डिपो के अनिल सिंह राठौर नशे में टल्ली मिले। नशा ऐसा कि वो पद की गरिमा तक भूल गए और ऊल जलूल बोलने लगे।
पुलिसकर्मियों को राठौर के मुंह से शराब की बदबू आनी शुरू हो गई। इसके बाद डिपो अधीक्षक के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनका तत्काल चेकअप किया गया। और फिर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, BSRTC मुंगेर बस डिपो के प्रतिष्ठान अधीक्षक अनिल सिंह राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, ब्रेथ एनालाइजर से की गई जांच में शराब पिए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आगे मेडिकल चेकअप कराने के लिए उन्हें डिटेन कर लिया और फिर पूर्ण रूप से शराब पिए जाने की पुष्टी होते ही राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया।
Please do not enter any spam link in the comment box.