![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202112/images-2.jpg)
चंडीगढ़। Chandigarh AQI अचानक पारा गिरने से बुधवार को ठंड (Cold) बढ़ गई। इससे हवा में नमी का मात्रा काफी बढ़ गई। इसका असर हवा पर भी पड़ रहा है। हवा भी पहले से ज्यादा प्रदूषित हो गई है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index) बढ़कर 150 के पार पहुंच गया। यह दोपहर 12 बजे 152 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। वहीं, सुबह करीब आठ बजे शहर का एक्यूआइ 130 के आसपास दर्ज किया गया था। उसके बाद जैसे जैसे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी वैसे वैसे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता चला गया। वहीं, साथ लगते पंचकूला का हाल भी खराब है। पंचकूला का एक्यूआइ 160 दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब और हरियाणा के शहरों से अभी चंडीगढ़ की हवा काफी हद तक ठीक है।
वीरवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना विशेषज्ञ जता रहे हैं। मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि यह बारिश शहर के लिए काफी बेहतद होगी। बारिश होती है तो हवा में तैर रहे प्रदूषण के कण नीचे बैठ जाएंगे। बारिश होती है तो हवा पहले की तरह साफ हो जाएगी। इससे पहले दशहरे के बाद भी बारिश से ही हवा साफ हुई थी। उस बारिश का असर अभी तक भी दिख रहा है।
Please do not enter any spam link in the comment box.