आगर-मालवा, 16 दिसम्बर/ कृषि विज्ञान केन्द्र आगर के परिसर में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं आत्मा परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में गुजरात वाइव्रेंट के अंतर्गत गुरूवार को प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का ऑनलाईन प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल गुजरात आचार्य देवव्रत, केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए विभिन्न तकनीकी एवं विधाओं की जानकारी दी।
संगोष्ठी में बीजामृत, जीवामृत, दसपर्णी कीटनाशक, आच्छादन, भूमि संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण एवं मानव स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कृषि मण्डियों, कृषि विज्ञान केन्द्रों पर यूट्यूब एवं अन्य माध्यमों से ऑनलाईन एवं ऑफलाईन प्रसारण किया गया। केन्द्र पर कृषि विभाग से उपसंचालक श्री ए.के. तिवारी, सहायक संचालक श्री एन.वी.वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री के.आर. साल्मी, श्री एल.एन. जाटव, श्री वेदप्रकाश सेन उद्यानिकी विभाग से श्री अन्तर सिंह कन्नौजी, सहायक संचालक, कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ. रूपेन्द्र खाण्डवे, प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत, वरिष्ठ वैज्ञानिक, श्री हर्ष राठौर एवं अन्य कृषकगण उपस्थित थे।
क्रमांक/122/दिसम्बर/2021
Please do not enter any spam link in the comment box.