![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202112/11-24.jpg)
कोरबा कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा बढ़ती महगांई व बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकाली। पदयात्रा कार्यक्रम में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक पुरूषोत्तम कंवर, जिला अध्यक्ष सपना चौहान, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी सुरेश सहगल, उषा तिवारी, सत्येन्द्र वासन, अवधेश सिंह, वेदनायक, सीताराम चौहान, गीता गभेल, क्रांति सोनी, द्रोपति तिवारी, सरस्वती कंवर, प्रदीप राय, अन्तराम प्रजापति, ममता अग्रवाल, रश्मि सिंह, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि बढ़ती मंहगाई और बढ़ती बेरोजगारी के पीछे केन्द्र सरकार की गलत नीतियाँ जिम्मेदार है जिस प्रकार पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी की गई जिस कारण आम लोगों के जरूरत के सामानों में जैसे अनाज, तेल, सब्जियां, रसोई गैस, कृषि सामाग्री आदि के दाम भी बढ़े। केन्द्र की मोदी सरकार जिस तरह निजीकरण कर रही है। इससे बेरोजगारी बढ़ेगी। ना रहेगी सरकारी संस्थान और ना रहेगी नौकरी। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिले व ब्लॉक स्तर पर पदयात्रा निकालकर बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकाल कर मंहगाई पर लगाम लगाने की मांग की जा रही है। उन्होने कहा कि इतने वर्षो सेे जिन संस्थानों को कांग्रेस सरकान ने बनाा उन संस्थानों को मोदी सरकार बेचने के काम में लगी है। वही बढ़ती मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी के तरफ उनका ध्यान नही जा रहा है। वर्तमान में आम नागरिक मंहगाई से परेशान है। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था की बर्बादी की है वही तेजी से गहराती मंदी से हमारे करोड़ो लोगो को बेरोजगारी के गर्त में धकेल दिया है।
Please do not enter any spam link in the comment box.