नई दिल्ली ।

 देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस 

 कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इस खास दिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं।

 137वें स्थापना दिवस के मौके पर देशभर में कांग्रेस कार्यालयों में 

कार्यकर्मों का आयोजन किया जा रहा है।

 दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भी मंगलवार सुबह एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस मुख्यालय पर ध्वजारोहण भी किया गया। 

हालांकिइस दौरान एक ऐसी घटना हो गई जिसके बाद सब हैरान रह गए।

दरअसलकांग्रेस मुख्यालय पर सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं।

 ध्वजारोहण के दौरान कांग्रेस का झंडा ही नीचे गिर गया।

ध्जारोहण के दौरान कांग्रेस पार्टी का झंडा नीचे गिरने से वहां मौजूद हर कोई हैरान था। 

हालांकिझंडे को संभालते हुए फौरन उसे फिर पोल पर लगाया गया और सोनिया गांधी ने ध्वजारोहण किया।

कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है।

 न्यूज एजेंसी एएनआइ ने इस वीडियो को ट्वीट किया है।