यह साल खत्म होने जा रहा हैबस कुछ ही दिनो में नए साल का आगमन हो जाएगा। इस बार की सबसे अच्छी बात यह है कियह आने वाला नया साल वीकेंड के दिन से शुरू हो रहा हैमतलब यह है कि आपके पास दिनों की श्योर छुट्टियां रहेंगी। आप अपने इस वीकेंड पर नए साल की खुशी मानाने के लिए किसी टूर की प्लानिंग भी कर सकते हैं। नए साल की शुभ शुरुआत हो इसके लिए कई सारे लोग धार्मिक जगहों के दर्शन के लिए जाते हैं। अगर आप भी नए साल पर किसी धार्मिक जगह की सैर करने का मन बना रहे हैंतो मां वैष्णो देवी की यैत्रा पर जा सकते हैं। वैष्णो देवी एक ऐसा तीर्थ स्थान हैजहां जाने का मन हर एक श्रद्धालु का होता है। आइआरसीटीसी नए साल पर वैष्णो देवी तीर्थ स्थान के दर्शन करने का मन रहे लोगों के लिए काफी शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। आइआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज को मातारानी राजधानी पैकेज नाम दिया है। इस पैकेज की खास बात यह है कि इस पैकेज के तहत यात्रा की शुपुआर वीकेंड पर ही होती है।

यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जम्मू राजधानी ट्रेन में होगी। यात्री रात भर ट्रेन में यात्रा करने के बाद सुबह पांच बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से यात्रियों को कटरा ले जाया जाएगा। सैलानी यात्रा की पर्ची लेने के लिए सरस्वती धाम में रुकेंगे। कटरा पहुंचने के बाद श्रद्धालु होटल में चेक इन करेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को बाड़गंगा तक पहुंचाया जाएगा। बाड़गंगा से आगे मां वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन करने के बाद श्रद्धालु वापस होटल लौट आएंगे। जिसके बाद होटल में यात्री रात का आराम और डिनर करेंगे। इसके अगले दिन सुबह का नाश्ता करके श्रद्धालु दोपहर में होटल से चेक आउट करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए लौट जाएंगे। रेलवे स्टेशन जाने के रास्ते में यात्री कांड कंडोली मंदिररघुनाथजी मंदिर और बागे बहू गार्डन की यात्रा भी करेंगे। इसके बाद यात्री जम्मू रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली लौट जाएंगे। मां वैष्णो देवी दर्शन के चार दिन और तीन रातों वाले इस टूर पैकेज के लिए आपको 7390 रुपये खर्च करने होंगे।