झांसी । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की नीति ‘‘मारो और राज करो की है, भाजपा ने अत्याचार के मामले में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। पूर्व सीएम यादव ने कहा कि भाजपा के शासन में समाज का हर तबका परेशान है।इस सरकार ने अत्याचारों के मामले में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। सरकार का विरोध करने पर किसानों को वाहनों से कुचल दिया जाता है और मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। विरोध करने वालों को जेल में डाला जा रहा है।
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,इस सरकार में फर्जी एनकाउंटर की बाढ़ आ गई है। मामले में एनएचआरसी (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) से सबसे अधिक नोटिस तक भाजपा को मिले हैं। जो मुख्यमंत्री अपने स्वयं के मुकदमे भी खुद ही वापस ले लेते हैं, उनसे आशा ही क्या की जा सकती है।अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में समाज का हर वर्ग परेशान है और यदि कोई सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है,तब उस जेल भेज दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड की जनता इनके झांसे को समझ गई है और अब उसने बुंदेलखंड से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को खाली हाथ भेजने का मन बना लिया है।सपा प्रमुख ने कहा कि यह वहीं सीमावर्ती इलाका है जहां लॉकडाउन के समय गरीब मजदूर-किसान व साधारण जनता ने भूखे-प्यासे रहकर पुलिस की लाठियां खायी थीं और अंत में परेशान होकर लोग अवरोधक तोड़कर अपने घर जा सके थे। उन्होंने कहा कि इस समय सरकार ने इन गरीबों को असहाय छोड़ दिया था और उस दौर में भी समाजवादियों ने इसतरह के दुखी परिवारों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी थी।यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने दम पर कुछ भी ठोस करने के बजाय, पिछली सरकार के दौरान शुरू की गईं परियोजनाओं और कार्यों के नाम बदलने पर ध्यान दिया है।
उन्होंने कहा, दुनिया की सबसे अच्छी (अपराध) प्रतिक्रिया प्रणाली डायल 100 को डायल 112 में बदलने के बाद, भाजपा की योगी सरकार ने इस बर्बाद कर दिया।योगी सरकार ने बिजली बिल बढ़ाकर लोगों को झटका दिया है। सपा प्रमुख ने कहा, इस सरकार ने भ्रष्टाचार और अपराध के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं... टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी मुख्यमंत्री के क्षेत्र का है और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को हटाने और सपा को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।
अखिलेश का आरोप, भाजपा ने अत्याचार के मामले में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया
मंगलवार, दिसंबर 07, 2021
0
Tags


Please do not enter any spam link in the comment box.